भा०कि०यू०लोक शक्ति द्वारा सहकारी समितियों में किसानों से लिए जा रहे ब्याज एवं अनियमितताओं के विरोध में मंडलीय सहकारी जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मेरठ भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने सहकारी समितियां द्वारा किसानों से अवैध वसूली, ब्याज व सब्सिडी में घोर अनियमितता एवं शोषण के विरोध में कठोर कार्रवाई के संबंध में मंडलीय सहकारी जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष अजय त्यागी ने बताया कि जनपद मेरठ व प्रदेश के कई जिलों में सहकारी समितियां किसानों के साथ खुला आर्थिक शोषण कर रही हैं विभागीय नियमों को दरकिनार कर मनमानी वसूली ब्याज निर्धारण और सब्सिडी वितरण में भारी अनियमितताएं की जा रही हैं यदि उक्त मांगों पर शीर्घ कार्रवाई नहीं की गई तो किसान सड़क से लेकर कार्यालय तक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी!