विदिशा पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर कसा शिकंजा।
थाना देहात बासौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल सहित दो तस्कर किए गिरफ्तार, कुल 2.50 लाख का मशरूका जप्त ।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी गंजबासौदा शिखा भल्लावी के मार्गदर्शन में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा दिनांक 08.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ की कार्यवाही की गई।
आरोपी अतुल पाठक पिता माधव प्रसाद पाठक उम्र 30 वर्ष निवासी गली नं. 03 राजेन्द्र नगर गंजबासौदा जिला विदिशा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.02 किलोग्राम गांजा कीमती करीब 90,000/- जप्त किया गया।
आरोपी अमित अहिरवार पिता थानसिंह अहिरवार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खजूरी थाना गुलाबगंज जिला विदिशा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.01 किलोग्राम गांजा कीमती 90,000/- एवं एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP40-ZG-5463 कीमती 70,000/- जप्त की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस द्वारा जप्त कुल 12.03 किलोग्राम गांजा कीमती 1,80,000/- एवं मोटरसाइकिल कीमती 70,000/- सहित कुल 2,50,000/- का मशरूका जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज दुबे, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक दिव्यक्रांति भार्गव, आरक्षक रामनिवास मीना, आरक्षक ऋषभ श्रीवास्तव, आरक्षक राहुल झा, आरक्षक प्रकाश अम्लियार, सैनिक राहुल राजौरिया एवं साइबर शाखा विदिशा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।