logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मिला 73.92 लाख रुपये का अंशदान मशोबरा रिज़ॉर्ट लिमिटेड ने सीएसआर के तहत मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दिया योगदान

रिपोर्ट : देवेश आर्य, मण्डी हिमाचल प्रदेश
शिमला, 08 मई, 2026
मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी को आज यहां मुख्य सचिव श्री संजय गुप्ता जी ने मशोबरा रिज़ॉर्ट लिमिटेड की ओर से मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत 73.92 लाख रुपये का चेक भेंट किया। यह राशि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सामाजिक कल्याण एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान से जुड़ी योजनाओं में उपयोग की जाएगी।

मशोबरा रिज़ॉर्ट लिमिटेड एक सरकारी उपक्रम कंपनी है, जिसे प्रदेश की ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित वाइल्डफ्लावर हॉल संपत्ति के संचालन की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। कंपनी द्वारा मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में किया गया यह योगदान सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी ने मशोबरा रिज़ॉर्ट लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष समाज के वंचित, बेसहारा, अनाथ तथा जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों के जीवन को संवारने का एक संवेदनशील प्रयास है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न संस्थानों, सरकारी उपक्रमों और सामाजिक संगठनों द्वारा इस प्रकार का सहयोग मिलने से राज्य सरकार को जनकल्याणकारी योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता मिलती है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है तथा सुख आश्रय योजना के माध्यम से उन बच्चों और जरूरतमंदों को सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है या जो कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में सफल कानूनी लड़ाई के बाद राज्य सरकार ने मशोबरा रिज़ॉर्ट लिमिटेड को एक मजबूत एवं सक्षम संस्था के रूप में विकसित किया है। सरकार ने इस मामले में कानूनी विशेषज्ञों की सेवाएं लेकर प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज यह संस्थान लाभकारी इकाई के रूप में कार्य कर रहा है और राज्य की अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक सरोकारों में भी योगदान दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि लगभग 120 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक वाइल्डफ्लावर हॉल लग्ज़री होटल संपत्ति लगभग तीन दशकों तक कानूनी विवादों में उलझी रही। यह मामला लंबे समय तक न्यायालय में विचाराधीन रहा, जिसके कारण राज्य सरकार को इस संपत्ति का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी के हस्तक्षेप के बाद राज्य सरकार ने इस मामले को प्राथमिकता देते हुए कानूनी लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया।

सर्वोच्च न्यायालय ने 20 फरवरी, 2024 को इस संपत्ति का कानूनी अधिकार राज्य सरकार को सौंप दिया, जबकि 31 मार्च, 2025 को इसका भौतिक कब्जा भी राज्य सरकार को प्राप्त हो गया। इसके बाद मशोबरा रिज़ॉर्ट लिमिटेड को सशक्त बनाते हुए संपत्ति के संचालन एवं प्रबंधन को व्यवस्थित किया गया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की संपत्तियों और संसाधनों के संरक्षण तथा उनके बेहतर प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध है ताकि इनसे प्रदेश के लोगों को अधिकतम लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में मशोबरा रिज़ॉर्ट लिमिटेड पर्यटन क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर प्रधान सचिव (वित्त) श्री देवेश कुमार जी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राकेश कंवर जी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

6
1666 views

Comment