लहरागागा में व्यापारियों की अहम मीटिंग, समस्याएं सुनीं गईं
लहरागागा: ट्रेड कमीशन और व्यापारी वर्ग की ओर से स्थानीय ओल्ड एज होम में व्यापारियों की दूसरी बड़ी और महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में बड़ी संख्या में व्यापारियों, दुकानदारों और शहर के सम्मानित लोग शामिल हुए। नगर काउंसिल लहरागागा की प्रेसिडेंट कांता गोयल और ट्रेड कमीशन जिला संगरूर के चेयरमैन अरुण जिंदल मूनक ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भरोसा दिया। मीटिंग के दौरान कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया।
व्यापारियों ने विभिन्न ट्रेड से जुड़ी अपनी मुश्किलें और मांगें प्रशासन एवं सरकार के समक्ष रखीं। ट्रेड कमीशन के चेयरमैन प्रिंस गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। कांता गोयल ने कहा कि किसी भी व्यापारी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी और सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर SDM राकेश प्रकाश गर्ग, AAP नेता अजय कुमार थोली, ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरसेवक सिंह गागा, एडवोकेट राधे गोयल समेत कई अन्य सम्मानित लोग उपस्थित थे।