ब्रिग ब्रेकिंग न्यूज़ कोरिया जिले को मिली नई प्रशासनिक कमान: IAS रोक्तिमा यादव होंगी नई कलेक्टर, शासन ने बदला आदेश
हेडलाइन
छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश, प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज
खबर nilesh sony
कोरिया/रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नए संशोधित आदेश के अनुसार अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी रोक्तिमा यादव कोरिया जिले की नई कलेक्टर होंगी।
आदेश में हुए इस बदलाव के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
जानकारी के अनुसार, रोक्तिमा यादव छत्तीसगढ़ कैडर की वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, जिनकी पहचान एक तेज-तर्रार और प्रशासनिक पकड़ रखने वाली अधिकारी के रूप में मानी जाती है।
वे राज्य सिविल सेवा से पदोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुई हैं।
शासन स्तर पर जारी इस परिवर्तन को जिले के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
कोरिया जिले में विकास कार्यों, राजस्व प्रकरणों, ग्रामीण योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को लेकर अब नई प्रशासनिक रणनीति देखने को मिल सकती है।
सूत्रों के अनुसार, शासन द्वारा आदेश में अंतिम समय में बदलाव किए जाने के बाद कई प्रशासनिक समीकरण भी बदले हैं। जिले के विभिन्न विभागों में अब नई कार्यशैली और जवाबदेही को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने नई कलेक्टर से पारदर्शी प्रशासन, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित योजनाओं को गति देने की अपेक्षा जताई है।
राज्य शासन के इस फैसले को आगामी प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अब जिले की जनता की निगाहें नई कलेक्टर के कार्यकाल और उनकी प्राथमिकताओं पर टिकी हुई हैं।