logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाली में साईं ओमलाल साहिब की मूर्ति स्थापित सिंधी समाज में छाया उल्लास।

पाली में सांई ओमलाल साहिब की मूर्ति स्थापना, सिधी समाज में छाया उल्लास।

पाली, 8 मई। भगवान झूलेलाल के 25 वें वंशज सूर्यवंशी सांई ओमलाल साहिब की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम शुक्रवार को 26 वें वंशज परम पूज्य ठकुर सांई मनीषलाल साहिब की शुभ निश्रा में श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिभाव के साथ विधिवत सम्पन्न हुआ ।सांई मनीषलाल साहिब ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि गुरुओं की परंपरा समाज को सदैव धर्म, सेवा, सद्भाव और संस्कारों का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, आस्था और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

मूर्ति स्थापना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आये। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी एवं चमक दिखाई दी। मुर्ति स्थापना के बाद बहिराणा साहिब एवं पूज्य भंडारा साहिब का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने सहभागिता निभाई। तीन दिवसीय महोत्सव का लाखोटिया तालाब में ज्योत विसर्जन के साथ विधिवत समापन हुआ।

आयोजन को सफल बनाने में श्री झूलेलाल ठकुर आसनलाल मंदिर पी एंड टी कॉलोनी के सेवादारों समाज के नवयुवकों युवतियों व्यापारियों और सभी समाज बंधुओ तथा मातृशक्ति का सहयोग रहा इसके लिए साईं मनीषलाल सहिब ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आर्शीवाद दिया।

रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली

3
89 views

Comment