झबरा मीरपुर में बिजली आपूर्ति चार दिन से ठप, अधिकारी ने जल्द बहाली का आश्वासन दिया
बाराबंकी: सूरतगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत मीरपुर के झबरा गांव में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। तेज तूफान और आंधी से गिरे चार बिजली के खंभों के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। भीषण गर्मी और अंधेरे में रहने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्यों में बाधा आई है।
ग्रामीण दीपांकर वर्मा सहित कई लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जल्द बिजली बहाली न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। रामनगर के अधिशासी अभियंता विद्युत हरिपाल सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य जल्द शुरू कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।