महाराष्ट्र में 11वीं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया फिर शुरू, 11 मई से भर सकेंगे आवेदन
पुणे: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11वीं कक्षा की केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा जारी की है। विभाग के अनुसार, 10वीं का परिणाम घोषित होने के बाद अब विद्यार्थियों के लिए 11वीं प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा रही है।
विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, 11 मई 2026 से विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के भाग-1 और भाग-2 भरकर प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। यह सुविधा अधिकृत पोर्टल
महाफायड एडमिशन पोर्टल
पर उपलब्ध रहेगी।
बताया गया है कि 10 अप्रैल 2026 से अब तक कुल 7 लाख 74 हजार 188 विद्यार्थियों ने प्रवेश आवेदन का भाग-1 भरकर पंजीकरण किया है।
प्रवेश प्रक्रिया के तहत तीन नियमित फेरियां, एक ओपन टू ऑल विशेष फेरी और छात्राओं के लिए विशेष पांचवीं फेरी आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी और निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
विभाग ने कनिष्ठ महाविद्यालयों के प्राचार्यों से भी इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है।
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी, समय-सारणी और अन्य सूचनाएं समय-समय पर पोर्टल पर जारी की जाएंगी।