वाराणसी में अनमोल सेवा समिति ने सांस्कृतिक जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की
वाराणसी उत्तरप्रदेश : अनमोल सेवा समिति ने तुलसी नगर, अवलेशपुर कंदवा स्थित इंडियन इंग्लिश स्कूल में वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु 'सांस्कृतिक जागरूकता संगोष्ठी' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार चक्रवाल एवं आकाश सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में कथक कलाकार निधि शाह एवं पलक कुमारी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर विद्यार्थियों का मन मोह लिया। अध्यक्ष अरविंद चक्रवाल ने बताया कि यह एक दिवसीय संगोष्ठी शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई है तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना आवश्यक है। विद्यालय के डायरेक्टर एस. के. वर्मा मुख्य अतिथि थे। अंजू सिंह, रेखा प्रजापति, अंजू गुप्ता, मंजू मैम, अफरीन मैम, आशीष केसरी, कैलाश सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।