logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्रामपुर हादसे के पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिले: किशोर पाण्डेय

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ गेरुआ गांव में दीवार गिरने से हुई दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि एक ही हादसे में दो लोगों की मौत होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

श्री पांडेय ने कहा कि मकान निर्माण कार्य के दौरान हुई इस दुर्घटना ने दोनों परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। ऐसे समय में प्रशासन को आगे बढ़कर पीड़ित परिवारों की सहायता करनी चाहिए, ताकि उन्हें इस कठिन परिस्थिति में सहारा मिल सके।

उन्होंने जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग से मामले की जांच कराकर मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विदित हो कि शुक्रवार को पहाड़ गेरुआ गांव में मकान निर्माण के दौरान पुरानी जर्जर दीवार गिरने से मजदूर दुखी भुइयां एवं 18 वर्षीय सतीश कुमार की मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

13
288 views

Comment