सुफी सदिकशाह हाई स्कूल और सेंट.सदिक स्कूल ने महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत
सुफी सदिकशाह हाई स्कूल और सेंट.सदिक स्कूल ने महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। स्कूल प्रबंधन की ओर से जारी संदेश में छात्रों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी गई।
स्कूल प्रशासन ने कहा कि यह उपलब्धि केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि टीमवर्क, मेहनत, समर्पण और दुआओं का नतीजा है। विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ है।
प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह कामयाबी आने वाले समय में और बड़े मुकाम हासिल करने की प्रेरणा बनेगी।आईमा,राईटहेडलाईन्स और एम्स की तरफ से तमाम बच्चो अभिभवाक शिक्षकको को मुबारकबाद