जनगणना कार्य में लापरवाही पर 12 कर्मचारियों को नोटिस जारी
शिवपुरी: कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री Arpit Verma IAS ने जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तहसीलदार एवं नगर पालिका अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार कुछ प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने जनगणना सामग्री लेने से इंकार किया और सूचना के बावजूद ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। रितु मिश्रा, देवेन्द्र शर्मा, मनोरमा धाकड़, किशोर कुमार भगत, सुरेन्द्र कुमार तिवारी, मधुमती कुशमी, देवेन्द्र राठौर, राहुल देव राजौरिया, नवल किशोर भार्गव, बलवीर सिंह जादौन, वीरेन्द्र राजे और प्रवीण दुबे को नोटिस जारी कर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर Arpit Verma ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं।