कंडियाला पंचायत में विकास की नई रोशनी: 100 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू पिंजौर | पंचकूला
कंडियाला पंचायत में विकास की नई रोशनी: 100 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू
पिंजौर | पंचकूला
कंडियाला पंचायत में विकास को नई गति देते हुए 100 सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। पंचायत में पहुंची इन लाइटों से अब गांव की गलियों और रास्तों में रोशनी बढ़ेगी तथा ग्रामीणों को रात के समय बेहतर सुविधा मिलेगी।
यह कार्य सरपंच करण सिंह, जिला प्रधान सरपंच एसोसिएशन पंचकूला, सभी वार्ड पंचों और ग्रामीणों के सहयोग से संभव हो पाया है। पंचायत ने इसे गांव के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
सरपंच करण सिंह ने कहा कि पंचायत का उद्देश्य गांव के हर हिस्से तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा 150 और सोलर स्ट्रीट लाइटों की मांग भी भेजी गई है, ताकि गांव का कोई भी क्षेत्र अंधेरे में न रहे।
ग्रामीणों ने पंचायत के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सोलर लाइट लगने से सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार होगा। पंचायत क्षेत्र में पहले भी कई विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं और अन्य कार्य लगातार जारी हैं।
सरपंच ने इस कार्य के लिए जिला प्रशासन पंचकूला, विधायक शक्ति रानी शर्मा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से गांव में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।