logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला: पार्थ गुप्ता के समर्थन में जनसैलाब, ओम प्रकाश धनखड़ ने भाजपा को विकास का नंबर-1 बताया

पंचकूला: वार्ड नं. 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता ने प्रचार के अंतिम दिन सेक्टर 16, 17 एवं 18 में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वार्ड की माताएँ, बहनें, बुजुर्ग और युवा उनका भरपूर समर्थन कर रहे थे। उनके दादा एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने भी प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। जनता के बीच भाजपा के लिए जबरदस्त सकारात्मक माहौल देखा गया।

पंचकूला में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने सेक्टर 17 एवं 18 के पार्कों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंचकूला की जनता ने भाजपा को विजयी बनाकर शहर को विकास में नंबर-1 बनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, पूर्व मानद सचिव रंजिता मेहता, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

5
101 views

Comment