4 समितियों के प्रबंधक और सहायक प्रबंधक निलंबित
टीकमगढ़: कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा गेहूं उपार्जन कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के कारण 4 समितियों के प्रबंधकों और सहायक प्रबंधकों को निलंबित किया गया है। मीडिया में उपार्जन से संबंधित नकारात्मक खबरों की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।
डीएसओ और कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों बड़ागाव धसान, दरगुंवा, बुड़ेरा और डिकोली के उपार्जन केन्द्रों की जांच की। जांच में बोरियों का निर्धारित वजन से अधिक लेना, नान एफएक्यू बोरियाँ, किसान टैग का अभाव, तुलाई के लिए अतिरिक्त शुल्क वसूलना, और नीति के विरुद्ध व्यवस्थाएँ पाई गईं। निलंबित अधिकारियों में सहायक समिति प्रबंधक श्री ऋषभ कुमार जैन, सहायक समिति प्रबंधक श्री पुष्पेन्द्र कुमार जैन, प्रबंधक स्मिता अहिरवार और सहायक समिति प्रबंधक श्री आशाराम लोधी शामिल हैं।