_पंजाब में आज से 3 दिन ड्राई रहेगा मौसम:बारिश-हीटवेव का अलर्ट
*_पंजाब में आज से 3 दिन ड्राई रहेगा मौसम:बारिश-हीटवेव का अलर्ट नहीं, तापमान बढ़ेगा; 11 मई से फिर छाएंगे बादल_*
पंजाब-चंडीगढ़ में आज 8 से लेकर 10 मई तक मौसम ड्राई रहेगा। किसी तरह की बारिश या हीट वेव का अलर्ट नहीं है। पिछले दिनों से पहाड़ी एरिया में हो रही बारिश और ओलावृष्टि का असर राज्य के मौसम पर दिख रहा है। गर्मी थोड़ी कम हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक तापमान में वीरवार की तुलना में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है, जो सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जहां तापमान 39 डिग्री रहा। वहीं, अब तीन दिन में तापमान में वृद्वि होने की उम्मीद है।
10 को नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान के आसपास सक्रिय है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव बना हुआ है। साथ ही पाकिस्तान की तरफ से भी हवाओं का एक सिस्टम बना हुआ है, जिससे उत्तर भारत में बादल, तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।