*ग्राम पंचायत बिंता में 1148.52 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति विधायक विनायक गोयल*
*//प्रेस विज्ञप्ति//*
*ग्राम पंचायत बिंता में 1148.52 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति विधायक विनायक गोयल*
जगदलपुर!
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आम जनता को बेहतर सड़क एवं अधोसंरचना उपलब्ध कराने की दिशा में आज ग्राम पंचायत बिंता में विभिन्न विकास कार्यों का भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री विनायक गोयल ने कुल 1148.52 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, पुल-पुलिया, सामुदायिक भवन एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से गांवों की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और आवागमन की सुविधाएं मजबूत होंगी तथा किसानों और ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है, जिनका आज भूमिपूजन किया गया। इनमें भेजा से मुण्डापारा तक 2.93 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य 331.97 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार सतसपुर डोगरीपारा से महारापारा टोवर (करेकोट) तक 2.20 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य 223.02 लाख रुपए की लागत से निर्मित होगा।
इसके अतिरिक्त ककनार कलारपारा से कुसुमगुड़ा वाया खैरगुड़ा तक 2.78 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य 326.37 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। वहीं पालम से पुसपाल रोड द्ववारमुण्डया तक 2.16 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य 252.37 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने में बड़ी सहायता मिलेगी तथा ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
ग्राम पंचायत बिंता में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद के अंतर्गत आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 2 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य 6 लाख रुपए की लागत से तथा 1.5 मीटर स्पान की आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य 3.80 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। इन पुलिया निर्माण कार्यों से बरसात के दिनों में ग्रामीणों को होने वाली आवागमन की कठिनाइयों से राहत मिलेगी।
विधायक निधि अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंता में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 4.99 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। सामुदायिक भवन बनने से गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए विधायक श्री विनायक गोयल एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री गोयल ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी और क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप नई योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा ग्रामीणों का जीवन अधिक सुगम और सुविधाजनक बनेगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी जी, जनपद अध्यक्ष पदमा कश्यप जी, उपाध्यक्ष बसंत कश्यप जी, मण्डल अध्यक्ष मंगतुराम कश्यप जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर जी, सुदरू सेठिया जी, अजय बघेल जी, भरत कश्यप जी, तरूण पानीग्राही जी, चन्द्रशेखर ठाकुर जी, रंजीता जोशी जी, महेश नाग जी, गुलमनी, परमेश्वर, नरेश, दीनदयाल, चमलु, एस डी ओ सर, सीईओ सर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
___________________