logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय रामसिंह यादव की तेरहवीं में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

संवाददाता : आकाश सिंह (AIMA News Kheri)बांकेगंज।
शुक्रवार 8 मई को दोपहर 1 बजे भारतीय जनता पार्टी मण्डल बांकेगंज के वरिष्ठ समर्पित कार्यकर्ता एवं वर्तमान मण्डल महामंत्री रहे स्वर्गीय रामसिंह यादव की तेरहवीं भोज कार्यक्रम का आयोजन उनके पैतृक गांव जनकपुर में श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री रामानुज मिश्रा जी, जिला संयोजक एवं सहकारी समिति अध्यक्ष श्री प्रदीप दीक्षित जी, मण्डल महामंत्री श्री अनिल वर्मा जी, कार्यकारी मण्डल महामंत्री श्री आदेश ठाकुर जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामसिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति हेतु मौन प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा जी ने कहा कि स्वर्गीय रामसिंह यादव भाजपा संगठन के अत्यंत कर्मठ, समर्पित एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी कार्यकर्ता थे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई जीवनभर संभव नहीं हो पाएगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय रामसिंह यादव के व्यक्तित्व एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

34
1065 views

Comment