logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला: नगर निगम चुनाव 2026 के लिए डीसीपी ने सुरक्षा कड़े निर्देश दिए

पंचकूला: आगामी नगर निगम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए पंचकूला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पुलिस लाइन में एसीपी स्तर के अधिकारियों, पेट्रोलिंग पार्टी इंचार्जों और नाका इंचार्जों को चुनाव ड्यूटी को लेकर कड़े दिशा-निर्देश दिए। जिले में कुल 24 नाके सक्रिय कर दिए गए हैं, जिनमें 5 इंटरस्टेट, 2 इंटर डिस्ट्रिक्ट और 17 अन्य नाके शामिल हैं। सभी नाकों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी कोशिश को रोका जा सके।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पेट्रोलिंग पार्टियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और सभी संवेदनशील, अति संवेदनशील तथा सामान्य मतदान बूथों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब तस्करी, नशा तस्करी और धनबल के जरिए चुनाव प्रभावित करने जैसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने को कहा। साथ ही, असामाजिक तत्वों को चुनावी क्षेत्रों से दूर रखने और हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसीपी ने आमजन से शांति और भाईचारे बनाए रखने, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 पर देने का आग्रह भी किया।

4
100 views

Comment