खनन विभाग ने अनियमिताएं पाए जाने पर पांच स्टोन क्रेशर प्लांट के किए पोर्टल बंद
खनन विभाग ने अनियमिताएं पाए जाने पर पांच स्टोन क्रेशर प्लांट के किए पोर्टल बंद
राजधानी देहरादून के विकास नगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ढकरानी क्रेशर जोन में लगे स्टोन क्रेशर प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें पांच स्टोन क्रेशर प्लांट पर अनियमितताएं पाई गई जिसके चलते खनन विभाग की टीम ने 5 स्टोन क्रेशर प्लांट के पोर्टल किए बंद
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्रेशर जोन में लगे क्रेशर प्लांट अपनी मनमानी कर रहे थे जिसके चलते ट्रांसपोर्टर को दिक्कतें पेश आ रही थी ट्रांसपोर्टर का कहना है कि क्रेशर संयंत्र संचालक नए-नए प्रयोग कर रहे थे जिसमें एक प्रयोग इवन ओड का इस्तेमाल कर रहे थे जिसमें एक दिन कुछ क्रेशर प्लांट चल रहे थे और दूसरे दिन दूसरे कुछ क्रेशर प्लांट संचालित हो रहे थे कभी क्रेशर संयंत्र संचालक अपनी मनमानी के चलते टोकन सिस्टम लागू कर देते हैं तो कभी कुछ और नए-नए फार्मूले जिससे कि ट्रांसपोर्टरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था