एसपी अर्पित जैन ने जुनेद पान वाले को सम्मानित किया
फिरोजपुर झिरका : कुछ दिन पहले हुए दर्दनाक सीवर हादसे के दौरान बहादुरी और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले जुनेद पान वाले को एसपी नूंह अर्पित जैन ने सम्मानित किया। एसपी ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर उनकी हिम्मत की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे साहसिक कार्यों के लिए प्रेरित किया।
एसपी अर्पित जैन की यह पहल समाज में इंसानियत और निस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। जुनेद पान वाले के साहस को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर उनके कार्यों को उजागर करना पुलिस विभाग की सकारात्मक पहल मानी जा रही है।