वैट गांव के तालाब में मगरमच्छ दिखने से मची दहशत, वन विभाग ने रेस्क्यू किया
गढ़मुक्तेश्वर सिंभावली क्षेत्र के ग्राम वैट में मध्य गंगा नहर के पास स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखने की सूचना मिलने पर गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण डर के कारण तालाब के आसपास जमा हो गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
वन विभाग की टीम, जिसका नेतृत्व वन क्षेत्रीय अधिकारी करन सिंह ने किया, मौके पर पहुंची और गौरव कुमार, वन दरोगा सुचित्रा, अरविंद कुमार, तेजपाल सिंह और एनिमल एक्सपर्ट नवजोत सिंह सहित अन्य कर्मचारियों के साथ मगरमच्छ को जाल की मदद से सुरक्षित पकड़ लिया। पकड़ा गया मगरमच्छ का बच्चा था जिसे बाद में बृजघाट गंगा नदी में छोड़ा गया। वन क्षेत्र अधिकारी करन सिंह ने लोगों से जंगली जीव दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।