logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हमीरपुर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया

हमीरपुर: पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन हमीरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिस कर्मियों की अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई गई।

इसके अतिरिक्त यूपी-112 पीआरवी चार पहिया वाहनों, दंगा नियंत्रण उपकरणों और अभिलेखों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार और स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन आदेश कक्ष में अभिलेखों की जांच कर विभिन्न विभागीय प्रकरणों का निस्तारण किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन हमीरपुर सहित अन्य संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

19
1313 views

Comment