पिंजौर में अवैध पार्किंग पर पुलिस का सख्त अभियान जारी
पंचकूला/पिंजौर: पिंजौर क्षेत्र में अवैध पार्किंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक के नेतृत्व में सुरजपुर ट्रैफिक थाना क्षेत्र में 112 वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटे गए, जिनमें चंडीमंदिर लाईटों के पास मोरनी रोड पर वाहन खड़ा कर मौके से गायब होने वाले चालकों के चालान भी शामिल हैं।
एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि उन वाहनों के शीशों पर विशेष 'नो-पार्किंग चालान स्टीकर' चिपकाए गए हैं, जिनके चालक मौके पर नहीं थे। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होने और आपातकालीन सेवाओं को नुकसान पहुंचने की चिंता व्यक्त की और कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं बल्कि सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात संस्कृति बनाना है।