रिपोर्टर अनिल तिवारी रायगढ़ संवाददाता ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के तीन अलग-अलग ठिकानों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 5 सट्टा खाईवाल गि
रिपोर्टर अनिल तिवारी रायगढ़ संवाददाता
ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के तीन अलग-अलग ठिकानों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 5 सट्टा खाईवाल गिरफ्तार
एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर आईपीएल की आड़ में चल रहा ऑनलाइन सट्टा कारोबार एक बार फिर बेनकाब
थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त रेड में आरोपियों से 2 लाख 70 हजार नकदी, 6 मोबाइल,1 नोट गिनने की मशीन और डिजिटल साक्ष्य जप्त
आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, 3 अलग-अलग अपराधों में आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : ऑनलाइन सट्टा और अवैध जुए के नेटवर्क पर लगातार प्रहार जारी रहेगा, युवा जुआ-सट्टा से दूर रहें
8 मई, रायगढ़ । रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत थाना साइबर और कोतवाली पुलिस ने सीएसपी श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी साइबर उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ एक और बड़ी समन्वित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ रेड कर पांच सक्रिय सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 70 हजार रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, महंगे मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 4 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
कोतरारोड़ बायपास पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, साकेत सिंघानिया गिरफ्तार
पहली कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतरारोड बायपास स्थित आर.एस. ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने