logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं पुलिस ने रख दिया इतिहास उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस शिकायतों को निरस्त किया 135 अंकों में 135 अंकहासिल

जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बदायूँ पुलिस ने इतिहास रच दिया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी अप्रैल-2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट में बदायूँ जनपद ने पुलिस विभाग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
*पिंटू कुमार संवाददाता
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट IGRS पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में बदायूँ पुलिस ने 135 में से पूरे 135 अंक हासिल कर प्रदेशभर में नंबर-1 रैंक प्राप्त की। खास बात यह रही कि जिले के 22 थानों में से 21 थानों ने भी अपने कार्य प्रदर्शन में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया।
मूल्यांकन में शिकायतों की मार्किंग, संतुष्ट फीडबैक, रैंडम जांच, उच्चाधिकारियों की समीक्षा, मुख्यमंत्री कार्यालय के श्रेणीकरण, फील्ड विजिट रिपोर्ट और जनता दर्शन फीडिंग जैसे सभी मानकों पर बदायूँ पुलिस को पूरे अंक मिले। अप्रैल माह में एक भी शिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं गई, जो पुलिस प्रशासन की सक्रियता और जवाबदेही को दर्शाता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में इस उपलब्धि को हासिल करने वाली IGRS टीम की जमकर सराहना की गई। नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, प्रभारी IGRS निरीक्षक अशोक कुमार कम्बोज सहित पूरी यूनिट को एसएसपी द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस शानदार सफलता के बाद बदायूँ पुलिस की कार्यशैली पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण कर बदायूँ पुलिस ने भरोसे और पारदर्शिता की नई मिसाल पेश की है।

57
3817 views

Comment