logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज में भरोसे और बेहतर इलाज का दूसरा नाम बने डॉ. अभिषेक झा

प्रयागराज। जनपद के सुप्रसिद्ध जनरल फिजिशियन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक झा अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, सरल व्यवहार और मरीजों के प्रति समर्पण भावना के चलते लगातार लोगों के बीच लोकप्रिय होते जा रहे हैं। बेहतर इलाज और सही परामर्श के कारण आज वह मरीजों के भरोसे का बड़ा नाम बन चुके हैं।
डॉ. अभिषेक झा अपने अनुभव और आधुनिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से मरीजों का उपचार कर रहे हैं। मरीजों का कहना है कि वह हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनते हैं और बेहद सहज एवं सरल तरीके से इलाज करते हैं। यही वजह है कि उनके पास प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
हृदय रोग एवं सामान्य बीमारियों के उपचार में उनकी विशेष पहचान बनी हुई है। चिकित्सा क्षेत्र में उनकी कार्यशैली और सेवाभाव की लोग खुलकर सराहना कर रहे हैं। मरीजों के प्रति उनका विनम्र व्यवहार और सकारात्मक सोच उन्हें अन्य चिकित्सकों से अलग पहचान दिला रही है।
डॉ. अभिषेक झा का मानना है कि मरीजों को सही समय पर सही सलाह और उचित इलाज मिलना सबसे आवश्यक है। वह लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमित जांच कराने की सलाह भी देते हैं, जिससे गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके।
प्रयागराज में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में डॉ. अभिषेक झा लगातार अपनी अलग छाप छोड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह केवल एक डॉक्टर ही नहीं, बल्कि मरीजों के लिए उम्मीद और विश्वास का प्रतीक बन चुके हैं।
संवाददाता : प्रदीप कुमार दुबे

0
334 views

Comment