सोनीपत के गोहाना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
सोनीपत के गोहाना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने विदेशी व्हाट्सएप नंबर से कॉल कर खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया और विदेश से लौटे युवक को धमकी दी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शिकायतकर्ता के परिचित ही निकले। पुलिस ने तकनीकी जांच और सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है।