logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*थैलेसीमिया पीड़ित मासूमों के लिए पैदल चला बैतूल**थैलेसीमिया पीड़ित मासूमों को लिया गोद*

*थैलेसीमिया पीड़ित मासूमों के लिए पैदल चला बैतूल*
*थैलेसीमिया पीड़ित मासूमों को लिया गोद*
बैतूल :--*आओ चुपके से खुशियां रख आए इनके सिरहाने में जिन्हें वर्षों लगे है मुस्कुराने में*
थैलेसीमिया योद्धाओं का सिसकता बचपन: क्या अब भी हमारी नींद टूटेगी?
थैलेसीमियायह केवल एक शब्द नहीं, बल्कि उन मासूम बच्चों और उनके परिवारों के लिए 'आजीवन संघर्ष' की एक दास्तां है। जब एक बच्चा इस जन्मजात बीमारी के साथ पैदा होता है, तो खुशियों की जगह घर में भविष्य की चिंताएं दस्तक देने लगती हैं। लेकिन विडंबना देखिए, इस संघर्ष में यह परिवार आज अकेला खड़ा है, क्योंकि परिवार के अन्य रिश्तेदारों की उदासीनता और समाज की अनभिज्ञता ने इन्हें हाशिए पर धकेल दिया है।
एक अंतहीन संघर्ष: दवा, दुआ और दर-दर की ठोकरें
एक थैलेसीमिया योद्धा के लिए हर महीना एक नई जंग लेकर आता है। ऐसे लोगों के लिए मां शारदा सहायता समिति हमेशा रक्त दान करती है 8 मई विश्व थैलेसीमिया दिवस पर मां शारदा सहायता समिति,थैलेसीमिया जनजागरण समिति मध्यप्रदेश के बैनर तले प्रातः 7 बजे कारगिल चौक से राष्ट्रगान और थैलेसीमिया उन्मूलन हस्ताक्षर अभियान के साथ जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें बैतूल थैलेसीमिया की मुक्ति हेतु पैदल चला।
कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र बिहारिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक रघुवंशी, भरत सूर्यवंशी,रामनारायण शुक्ला पुरुष वर्ग में व महिला वर्ग में कार्यक्रम अध्यक्ष प्रमिला धोत्रे ,सरिता राठौड़,पूनम धोटे,साक्षी शर्मा थी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर स्मिता राठी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति,समाजसेवी अतीत पवार,संजय शुक्ला, पार्षद नंदिनी तिवारी,अनिल राठौर,धीरज हिरानी,मुकेश गुप्ता, करण प्रजापति,बबलू दुबे,सिविल सर्जन डॉक्टर जगदीश घोरे,डॉक्टर अंकिता सीते, रेड क्रॉस के चेयरमेन डॉ. अरुण जयसिंहपुरे, डॉ सुमित मदरेले, संतोष पवार, मुकेश झारे,संस्था के अध्यक्ष हिमांशु सोनी,महिला अध्यक्ष हेमासिंह चौहान,निमिषा शुक्ला,सुषमा सोनी, कल्पना माझी,रुकमणि सुनारे,दीपा मालवीय,सोनम मिश्रा,बाली चौहान,महेंद्र मालवीय,डॉ सागर बिँझाड़े,निमिष मालवीय,पंजाबराव गायकवाड़, सुनिल पाल,कृष्णा चौधरी,जगदीश किरोदे,रोहित देशपांडे,डॉक्टर सुजाता सिंह,साधना सिंह,सुदामा सूर्यवंशी,चंचल पांसे,प्रीतमसिंह मरकाम,हरिशंकर धुर्वे,पूजा अमझरे, कृष्णा अमरुते,प्रिया पाल,पूनम धोटे, सरिता राठौर, संगीता राठौर,संजू राठौर,नूतन जैन,बिल्लो पवार,तूलिका पचौरी ,राजू मालवीय,अनंत तिवारी, घनश्याम राठौर, मुन्ना मानकर, महेंद्र प्रजापति,राजेश बोरखेडे, सुरेश कुमार सोनी, डॉ शैलेन्द्र सोनी अन्य लोग उपस्थित थे।
*थैलेसीमिया पीड़ित मासूमों को उपहार भेंट* इस अवसर पर थैलेसीमिया पीड़ित मासूमों को राठी हॉस्पिटल की और से गर्मी में ठंडे पानी हेतु पानी बाटलो का वितरण किया गया साथ ही फल,चॉकलेट,तरबूज,खेल सामग्री भेट की गई उनकी पीड़ा को मंच से सुना गया।
*थैलेसीमिया उन्मूलन की ली शपथ* इस अवसर पर सभी ने थैलेसीमिया उन्मूलन की शपथ भी ली ।
*मासूमों को रक्तदान के लिए लिया गोद* इस अवसर पर इन मासूमों को सुषमा सोनी,डॉ स्मिता राठी,संस्था के सदस्यों ने रक्त एवं आर्थिक मदद के लिए गोद भी लिया।
*पीड़ा सुनाते रो पड़ी मां* इस बीमारी के बारे में बताते हुवे थैलेसीमिया पीड़ित अंकित पाल की मां रो पड़ी उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां इस बीमारी से काल कवलित हो गई।
*इन मासूमों के लिए रक्तदान करने वाले रक्तवीरो को किया सम्मानित* इन मासूमों के लिए हमेशा रक्तदान करने वाले उमेश दबाडे,मोइज फकरी, खोजेंम खान,प्रकाश बंजारे,प्रेम वर्मा,महेंद्र प्रजापति,डॉ सागर बिंझाड़े,प्रीतमसिंह मरकाम,सुनील पाल,प्रिया पाल,दीपा मालवीय,निमिषा शुक्ला को रक्त क्रांति अवॉर्ड प्रदान किया गया ।

9
6353 views
1 shares

Comment