राजकीय विद्यालय केशरीसिंहपुरा में एक अनूठी पहल बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडा महा अभियान शुरू
बसवा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केशरीसिंहपुरा (बसवा) जिला दौसा में गर्मी के मौसम को देखते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडा महा अभियान की अनोखी पहल की गई। अभियान के तहत सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने एक-एक परिंडा लगाने और उसमें नियमित पानी भरने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य दिनेश चंद सैनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में पक्षियों के संरक्षण एवं सेवा भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थी एवं शिक्षक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
इस अवसर पर नवल किशोर गुर्जर, मान प्रकाश शर्मा, कमलेश कुमार पांडे, प्रशांत कुमार शर्मा, गिर्राज प्रसाद सैनी, दर्शन सिंह राजपूत, लोकेश कुमार शर्मा, ऊषा शर्मा, ऊषा सैनी, नीलम शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।