सूरजपुर थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में 25 वर्षीय साजन भाटी की उनके.....
सूरजपुर थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में 25 वर्षीय साजन भाटी की उनके पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी। 6 मई की रात करीब 12:30 बजे साजन जब दोस्त की शादी से लौट रहा था, तभी आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू ने साथियों के साथ मिलकर उसे गोली मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने साजन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह मोजरबेयर गोल चक्कर के पास मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी टिल्लू को गिरफ्तार किया, जिसके पैरों में गोली लगी है।