भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के लिए वैकल्पिक स्कैफ़ोल्डिंग ब्रिज तैयार
भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान बनाया है। इस योजना के तहत सेतु के ऊपर एक वैकल्पिक स्कैफ़ोल्डिंग ब्रिज बनाया जाएगा, जो करीब 3.5 मीटर चौड़ा होगा और हल्के वाहनों के लिए 'वन-वे' परिचालन के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव की उच्चस्तरीय बैठक में इस योजना को अंतिम रूप दिया गया है। सुरक्षा के लिए ब्रिज पर एक विशेष ट्रैफिक रेगुलेशन टीम तैनात की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि यह त्वरित निर्णय यात्रियों को सुरक्षित आवागमन का विकल्प देगा और वैकल्पिक रास्तों के आर्थिक शोषण से मुक्ति दिलाकर भागलपुर के यातायात दबाव को कम करने में मदद करेगा।