logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जघीना रोड पर बदहाल सड़क बनी हादसों की

थाना उद्योग नगर क्षेत्र के जघीना रोड की जर्जर हालत अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। सड़क पर गहरे गड्ढे और अधूरा निर्माण लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों में प्रशासन, ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
आकाश लोधा जघीना ने बताया कि दो दिन पहले इसी मार्ग पर स्कूल बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें बड़ा हादसा टल गया। वहीं सोमवार को पशु हाट के दौरान भी सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना हुई। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक गंभीर नजर नहीं आ रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है और गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि कमीशनखोरी और अधिकारियों की अनदेखी के चलते आमजन की जान जोखिम में डाली जा रही है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने, जिम्मेदार ठेकेदारों पर कार्रवाई करने और हादसों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि आखिर प्रशासन किसी बड़ी जनहानि का इंतजार क्यों कर रहा है?

11
326 views

Comment