logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस लाईन में सप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, ली गई सलामी।*

*पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में सप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, ली गई सलामी।*

कन्नौज से अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट।

कन्नौज/बताते चले कि आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस अधीक्षक कन्नौज, विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस कर्मियो से शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोली वार ड्रिल करवाई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया। सभी अधिकारी/कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास करवाया गया। पुलिस अधीक्षक ने पी आर वी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया तथा प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया गया कि पी आर वी वाहनों व उसके उपकरणों की लगातार चेकिंग करें, पी आर वी कर्मी अपने-अपने स्थान पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पब्लिक की सुरक्षा और सेवा में समर्पित रहें। पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, लॉन टेनिस ग्राउंड व परिवहन शाखा, कन्ट्रोल रूम, आर ओ आई पी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम,यूपी 112 आदि को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

1
57 views

Comment