हरदोई में नई रेल लाइन के वादे पर जनता ने जताई नाराजगी
हरदोई: नई रेल लाइन की मांग को लेकर जनता और स्थानीय समितियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। हरदोई से गुरसहायगंज वाया सांडी इस रेल लाइन के इंतजार में बैठे लोगों ने सांसद जयप्रकाश रावत पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। शहर के चौराहों पर लगे पोस्टरों में सांसद से सवाल किया गया है कि चुनाव के दौरान रेल लाने के जो वादे किए गए थे, वे कहां गए।
सांडी रेलवे स्टेशन का एक काल्पनिक चित्र पोस्टरों में दिखाया गया है, जो इस इलाके के विकास, व्यापार और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है। 'सांडी रेल लाइन संघर्ष समिति' और 'श्री शैलिक विधायक सेवा समिति' ने चेतावनी दी है कि यदि सांसद और रेल मंत्रालय में इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाई गई, तो आंदोलन की तैयारी
की जाएगी
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*