जानकारी के अनुसार गोहाना पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी...
इसके बाद पुलिस टीम जींद रोड स्थित खानपुर खुर्द रोड के पास माइनर क्षेत्र में पहुंची। इसी दौरान पुलिस का सामना एक संदिग्ध युवक से हुआ। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ की स्थिति बन गई।मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद आरोपी ज्यादा दूर नहीं भाग सका और पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।पुलिस जांच में गिरफ्तार बदमाश की पहचान गांव कथुरा निवासी अंकित उर्फ डाकू के रूप में हुई है।