logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विकास नगर के नवाबगढ़ में सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी, बरसात में बनी झील

विकास नगर के नवाबगढ़ में सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी, बरसात में बनी झील
विकास नगर (नवाबगढ़ ग्राम पंचायत)। शहर की बदहाल सड़कों और उड़ती धूल से परेशान आमजन की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। नवाबगढ़ ग्राम पंचायत के शक्ति विहार फेस थर्ड, खेड़ा मंदिर वाली गली में स्थिति और भी दयनीय है। यहां बरसात होते ही कच्ची सड़क झील में तब्दील हो जाती है, जिससे स्थानीय निवासियों का रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश का एक भी पानी सड़क पर जमा हो जाता है और पूरा इलाका तलैया का रूप ले लेता है। खेतों से मेंढक निकलकर सड़क पर और लोगों के घरों तक पहुंचने लगते हैं। गंदे पानी में स्कूली बच्चे भीगकर स्कूल पहुंच रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे इस परेशानी से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
एक स्थानीय निवासी ने बताया, सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी थी, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ। सूत्रों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों को दो किस्तें भी अदा कर दी गई हैं, फिर भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ। लगता है सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर बरसात आने से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो पूरे इलाके की परेशानी बढ़ जाएगी। गंदा पानी घरों में घुसने, बच्चों के स्वास्थ्य पर असर और रोजाना की आवाजाही में आने वाली दिक्कतें अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी हैं।
यह मामला विकास नगर और आसपास के इलाकों में सड़क निर्माण में हो रहे कथित भ्रष्टाचार और लापरवाही का एक और उदाहरण बन गया है। देखना यह होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस समस्या का समाधान बरसात से पहले करता है या फिर शक्ति विहार फेस थर्ड के निवासी इस बार भी गंदे पानी और कीचड़ में फंसकर रह जाते हैं।

9
1046 views

Comment