logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 12 मई को लगेगा प्लेसमेंट ड्राइव

Tata Motors एवं Quess Corp जैसी कंपनियां करेंगी भर्ती
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज में युवाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। संस्थान परिसर में 12 मई 2026 को विशाल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें Tata Motors एवं Quess Corp जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। प्लेसमेंट ड्राइव सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 16,250 प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत 200 से अधिक रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में ITI पासआउट एवं अपीयरिंग छात्र, 12वीं पास अथवा रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी तथा स्नातक युवा भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संस्थान प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

17
893 views

Comment