logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब होंगे पोस्टपेड, जून से मिलेगा बिल

उपभोक्ताओं को SMS और WhatsApp पर भेजे जाएंगे बिजली बिल

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने प्रदेश के सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी घोषणा की है। विभाग ने राज्यभर में लगे समस्त प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड प्रणाली में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत मई 2026 की बिजली खपत का बिल पोस्टपेड माध्यम से तैयार किया जाएगा, जिसे जून 2026 में उपभोक्ताओं को SMS और WhatsApp के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को रिचार्ज की झंझट से राहत मिलेगी और बिल भुगतान प्रक्रिया अधिक आसान होगी। UPPCL ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है या गलत दर्ज है, वे अपने संबंधित कार्यालय अथवा टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर नंबर अपडेट करा सकते हैं। यदि किसी उपभोक्ता को SMS या WhatsApp के माध्यम से बिल प्राप्त नहीं होता है, तो वह अपने डिस्कॉम के WhatsApp चैटबॉट नंबर पर संपर्क कर बिल प्राप्त कर सकता है।
डिस्कॉम वार WhatsApp चैटबॉट नंबर
पूर्वांचल 8010968292
मध्यांचल 7669003409
पश्चिमांचल 7859804803
दक्षिणांचल 8010957826
केस्को 8287835233
विभाग ने उपभोक्ताओं से किसी भी समस्या की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क करने की अपील की है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश एवं A. K. Sharma की ओर से साझा की गई है। UPPCL ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सरल सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

18
1804 views

Comment