जोधपुर: नोसिखीये बोलेरो चालक की लापरवाही से युवक घायल।
जोधपुर: प्रवीण पाण्डेय सुबह 9 बजे बाइक से दुकान जा रहा था जब सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। प्रवीण पाण्डेय ने बाइक से गिरकर अपनी जान बचाई, लेकिन उसकी बाइक पूरी तरह टूट गई। आसपास के दुकानदारों ने घायल प्रवीण को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
प्रवीण पाण्डेय की बायीं हाथ की हड्डी टूट गई है और शरीर जख्मी है। उसे जोधपुर के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस की जांच में पता चला कि बोलेरो चालक ने तीन दिन पहले गाड़ी खरीदी थी और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है।