logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपी में स्वास्थ्य कर्मियों पर सख्त कार्रवाई, पांच बर्खास्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने पांच चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

डॉ. अलकनंदा, डॉ. रामजी भारद्वाज, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. विकलेश कुमार शर्मा और सीएचसी दिबियापुर की डॉ. मोनिका वर्मा को सेवा से बर्खास्त किया गया है। इसके अलावा, कई जिलों के सीएमओ समेत 16 चिकित्साधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है, जिसमें दो को प्रतिनिंदा दंड और एक की प्रतिनियुक्ति समाप्त की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही बर्दाश्त न करने का भी स्पष्ट संदेश दिया है।

0
499 views

Comment