जौनपुरन्यूज़
जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की उपस्थिति में कैंप कार्यालय में प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा डिजिटल माध्यम से सूचनाओ को भर कर स्व-गणना कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया व जनपदवासियों से अपील की गयी कि वह भी इसमें अवश्य सहभागिता करे। स्व-गणना 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक होगी। इसके अंतर्गत https://se.census.gov.in/ पर क्लिक करने पर पोर्टल पर 33 बिंदु पर सूचना मांगी जाएगी, जिसे भली भांति भरते हुए सबमिट करना होगा इसके पश्चात 10 अंकों का एसई-आईडी जनरेट होगा जिसे सुरक्षित कर अपने पास रखना होगा। 22 मई 2026 से 20 जून 2026 की अवधि में मकान सूचीकरण के दौरान प्रगणक के समक्ष इसे प्रस्तुत करना होगा।
इसी क्रम में आदरणीय जनपद न्यायाधीश, मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा भी स्व-गणना पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से अपना विवरण दर्ज कराया गया। जनपद की समस्त तहसीलों, विकासखंड तथा ग्राम पंचायतों में स्व-गणना कैंप लगाते हुए लोगों को डिजिटल माध्यम से स्व-गणना करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा स्व गणना करने में उनकी सहायता भी की जा रही है जिससे इस प्रक्रिया में सभी की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराई जा सके।