सतपुरा क्षेत्र में दिनदहाड़े अवैध खनन का खेल जारी ट्रैक्टर-ट्रालियों से धड़ल्ले से हो रहा अवैध ढुलान
रिपोर्ट: Rao Shokeen
Rao Digital India News | सहारनपुर
कस्बा बिहारीगढ़ के घाड़ क्षेत्र स्थित सतपुरा गांव में अवैध खनन का कारोबार खुलेआम जारी होने के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफिया दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए बड़े पैमाने पर खनन सामग्री का ढुलान कर रहे हैं, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार तहसील व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि सांठगांठ के चलते खनन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रालियां बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सतपुरा क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों पर लगाम लग सके।
क्या प्रशासन करेगा बड़ी कार्रवाई?
अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
#Saharanpur #BihariGarh #IllegalMining #Satpura #BreakingNews #RaoDigitalIndiaNews #UPNews #MiningMafia #ViralNews