logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सूरजदेव मेमोरियल स्कूल में नए बस की पूजा संपन्न

सूरजदेव मेमोरियल स्कूल में नए बस की पूजा संपन्न

हाजीपुर, वैशाली:
सूरजदेव मेमोरियल स्कूल, सूरजदेव नगर बागमाली, हाजीपुर, वैशाली (बिहार) में विद्यालय के नए बस का शुभ पूजन समारोह बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और नई बस के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री Bijay Kumar ने कहा कि विद्यालय हमेशा बच्चों की सुरक्षा और बेहतर सुविधा को प्राथमिकता देता है। नई बस के आने से विद्यार्थियों को आने-जाने में और अधिक सुविधा मिलेगी।

विद्यालय के प्रिंसिपल श्री Ashwini Kumar ने कहा कि यह बस बच्चों के सुरक्षित एवं आरामदायक परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं विद्यालय के इंचार्ज श्री Tribhuvan Kumar ने बस चालक को शुभकामनाएँ देते हुए जिम्मेदारी के साथ बच्चों की सेवा करने की बात कही।

इस अवसर पर विद्यालय के बस चालक को भी सम्मानित किया गया और सभी ने मिलकर नए वाहन की सफलता एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। पूजा कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सूरजदेव मेमोरियल स्कूल
SURAJDEO Nagar Bagmali Hajipur Vaishali Bihar

44
3988 views

Comment