logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह 10 बजे की बड़ी और प्रमाणित खबरें| यूपी-देश अपडेट

लखनऊ: जनगणना-2027 के तहत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना प्रक्रिया को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पहले ही दिन करीब 98 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया। सोनभद्र प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि लखनऊ भी टॉप जिलों में शामिल रहा।

लखनऊ: STF ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो से अधिक अफीम बरामद हुई।

लखनऊ: अलीगंज इलाके में अधिवक्ता शैलेन्द्र प्रताप ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हापुड़: आनंदा डेयरी से जुड़े सिक्योरिटी एडमिन से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर 6 नामजद समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

हापुड़: SSV PG कॉलेज में बीए-एलएलबी परीक्षा के दौरान कई छात्र नकल करते पकड़े गए। विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है।

मुरादाबाद: ईख के खेत में मिले तेंदुए के शावकों को लेकर वन विभाग सतर्क। कैमरे में मादा तेंदुआ अपने शावकों को ले जाते हुए दिखाई दी।

पीलीभीत: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन हिंसक हो गया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प में कई लोग घायल हुए।

बहराइच: शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई जारी। अस्पताल चौराहे समेत कई इलाकों से अवैध कब्जे हटाए गए।

झांसी: पुलिस ने बड़े सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में नकदी बरामद की। मामले में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

रायबरेली: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर नाराजगी जताई गई।

बहराइच: सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

मैनपुरी: सांसद आज दो दिवसीय दौरे पर जिले में रहेंगी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

हापुड़: 14 साल से फरार 35 हजार रुपये का इनामी शार्पशूटर रॉबिन गिरफ्तार। राजस्थान पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे के पास दबोचा।

दिल्ली: नेता प्रतिपक्ष आज गुरुग्राम में सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

कोलकाता: गृह मंत्री आज BJP विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे।

1
154 views

Comment