logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्व कर्मचारी के बेटे ने हासिल की MBBS की डिग्री

राजस्व कर्मचारी के बेटे ने हासिल की MBBS की डिग्री

बदनावर। मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो सफलता जरूर कदम चूमती है। इसे सच साबित कर दिखाया है राजस्व विभाग में कार्यरत धनंजय उपाध्याय के पुत्र परीक्षित उपाध्याय ने, MBBS परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बदनावर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
परीक्षित की प्रारंभिक शिक्षा नगर के कश्यप विद्यालय में हुई। बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना संजोए परीक्षित ने निरंतर कठिन परिश्रम करते हुए शासकीय मेडिकल कॉलेज, खंडवा से MBBS की पढ़ाई पूर्ण की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष और गर्व का माहौल है।
परीक्षित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सहयोग को दिया। उनका कहना है कि वे भविष्य में चिकित्सा सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं।
पुत्र की इस सफलता पर पिता धनंजय उपाध्याय, माता श्रीमती शशिकला उपाध्याय सहित परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

0
89 views

Comment