करनाल के संगोहा गांव में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 8 एकड़ 1509 जीरी की प्योध पर चला ट्रैक्टर
करनाल के गांव संगोहा में प्रशासन ने समय से पहले बोई गई 1509 जीरी की प्योध पर बड़ी कार्रवाई की। कृषि विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 8 एकड़ में तैयार की गई जीरी की प्योध पर ट्रैक्टर चलवा दिया और स्प्रे कर नष्ट कर दिया।
जानकारी के अनुसार किसान ने तय समय से पहले 1509 धान की प्योध तैयार की थी। सरकार द्वारा धान की समय पूर्व बुवाई और रोपाई पर रोक लगाई गई है ताकि भूजल बचाया जा सके। कार्रवाई के दौरान किसान और प्रशासन के बीच बहस भी हुई।