उरई में ठंडी हवाओं और बारिश से गर्मी से राहत
उरई/जालौन: शुक्रवार सुबह उरई और जालौन में मौसम ने अचानक करवट ली। ठंडी हवाओं और हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के चेहरे खिल उठे।
मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। संवाददाता पंकज गुप्ता ने बताया कि इस मौसम परिवर्तन से जनजीवन में सकारात्मक असर पड़ा है।