बिहार कैबिनेट पोर्टफोलियो का वितरण
बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सामान्य प्रशासन, गृह, कैबिनेट सचिवालय, सतर्कता और नागरिक उड्डयन जैसे विभाग सौंपे गए हैं। ये वे विभाग हैं जिनका अभी तक किसी को आवंटन नहीं हुआ था।
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग मिले हैं। उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग का जिम्मा दिया गया है। वहीं विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग और निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग का प्रभार मिला है।