पत्रकार के साथ अभद्रता व संपत्ति लूटने के आरोप से पत्रकारों में आक्रोश, एसएसपी से कार्रवाई की मांग
बूढ़नपुर/आजमगढ़: जिले के एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ कथित अभद्रता, धमकी एवं संपत्ति लूटे जाने की घटना को लेकर पत्रकार समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि दबंगों द्वारा पत्रकार के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया गया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित पत्रकार दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थान से जुड़े होने के साथ-साथ पत्रकार संगठन में जिला उपाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं। घटना को लेकर पत्रकारों ने सवाल उठाया कि जब समाज का चौथा स्तंभ ही सुरक्षित नहीं है और पुलिस की मौजूदगी में उसकी संपत्ति लूटी जा रही है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा।
पीड़ित पत्रकार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जनपद के थाना महराजगंज की पुलिस के शह व मिलीभगत से पत्रकार के साथ यह सब हो रहा है। पत्रकार हरेन्द्र (उपाध्यक्ष) भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ आजमगढ़ इकाई के सदस्यों की मांग है कि पत्रकार की सम्पत्ति चोरी किए गए बाँस बरामद कर उन्हें वापस दिलाया जाए, घटना में शामिल दबंगों तथा उनके साथ संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए और प्रार्थी व उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के महासचिव सुरेशचंद्र यादव, लालकृष्ण दुबे, झपसू गोड़, हरेंद्र कुमार, रमेश चंद्र यादव, छविनाथ यादव, अरुण कुमार सिंह सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।